Home तेरा मेरा कोना क़साब को फांसी देने की मांग करने वाले बेवकूफ

क़साब को फांसी देने की मांग करने वाले बेवकूफ

E-mail Print PDF
User Rating: / 0
PoorBest 

हरिगोविंद विश्वकर्माकसाब के बारे में भारतीय मीडिया ने अपनी तालिबानी सोच का प्रदर्शन किया : मुंबई पर आतंकवादी हमले का मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर अजमल क़साब जब से पकड़ा गया है, तभी से हर आदमी उसे फ़ौरन फ़ांसी पर लटका देने की बात कर रहा है। शहीद पुलिस अफ़सरों हेमंत करकरे, अशोक कामटे, विजय सालास्कर या शशांक शिंदे की पत्नियां और बच्चे अगर पाकिस्तानी आतंकवादी को फ़ौरन मृत्युदंड देने की मांग करें तो समझ में आता है कि भावुकता में वे ऐसी मांग कर रहे हैं। सच पूछा जाए तो, इस तरह की भावनात्मक, बेतुकी और बेवकूफ़ीभरी मांग अकसर वह लोग करते हैं जिन्हें क़ानून की समझ नहीं। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस बार मुंबई आतंकी हमले की पहली बरसी पर पीड़ितों के परिजनों और आम आदमी के साथ मीडिया के बड़े नाम भी इस बात के लिए रोना रोते देखे गए कि मुंबई पर आतंकी हमले को साल भर हो गए पर हत्यारे क़साब को फ़ांसी नहीं हुई।

तक़रीबन हर टीवी चैनल, चाहे वो राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय या फिर भाषाई, पर एंकर (कई नामचीन पत्रकार भी) इस बात का बार-बार जिक्र करते रहे या मेहमान से सवाल पूछते रहे कि साल भर हो गया 164 मासूमों की हत्या करने वाला क़साब अभी तक ज़िंदा है। इस पर आपका रिएक्शन... अब तक प्रिंट के लोग इस बात पर हंसते रहे हैं कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग कैमरे के सामने अकसर अतिरंजनापूर्ण, भावुकताभरी और अव्यवहारिक बातें करते हैं लेकिन इस बार प्रिंट के कई धाकड़ पत्रकार भी यह शिकायत करते देखे गए कि क़साब को फ़ांसी देने में क्यों विलंब हो रहा है या उसे ज़िंदा क्यों रखा जा रहा है। और तो और, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस बात को लेकर दुखी हो गए हैं कि आतंकी हमले के साल बाद भी कुछ नहीं बदला और क़साब देश में सबसे सुरक्षित व्यक्ति है। अमिताभ से कौन पूछे कि क़साब को जेल के सुरक्षित सेल में नहीं तो कहां रखा जाए। क्या धारावी के स्लम में रख दिया जाए या जेल में ही ऐसी जगह रख दिया जाए ताकि कोई उसकी हत्या कर दे और भारत में आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता का एकमात्र ज़िंदा सबूत भी ख़त्म हो जाए।

दरअसल, आतंकवाद का ज़हर भारत अस्सी के दशक से ही पी रहा है। पहले पंजाब में आतंकवाद और उसके बाद जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दी। यानी ख़ून-ख़राबे का सिलसिला शुरू होने के बाद से ही नई दिल्ली पूरी दुनिया से कहती आ रही है कि भारत में हो रहे मानवनिर्मित विनाश के लिए पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान ज़िम्मेदार है। लेकिन पाकिस्तान भारत के आरोप को सिरे से खारिज़ करता रहा है और सीधा सबूत मांगता रहा है। यहां तक कि अब तक आतंकवादी के रूप में भारत की सरज़मीन पर मारे गए अपने नागरिकों के शव भी लेने से पाकिस्तान इनकार करता रहा है। इसलिए क़साब भारत के लिए अहम है क्योंकि मुंबई पर आतंकी हमले के दौरान तुकाराम ओंबले द्वारा पकड़ा गया यह आतंकवादी वह ज़िंदा सबूत है जिसे पाकिस्तानी हुक़्मरान झुठला नहीं सके। इसीलिए क़साब देश का सबसे महंगा क़ैदी है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में उसकी सुरक्षा पर हर रोज़ क़रीब 85 लाख रुपए ख़र्च हो रहे हैं। वस्तुतः पाकिस्तानी नागरिक के रूप में क़साब की पहचान होने के बाद ही भारत पड़ोसी मुल्क़ पर दबाव बनाने में क़ामयाब रहा। इतना ही नहीं, भारत में किसी भी आतंकवादी हमले में अपना हाथ होने की बात पहली बार पाकिस्तान ने क़बूल की है। चाहे वह ख़ानापूर्ति ही कर रहा है लेकिन दुनिया भर को बता तो रहा है कि मुंबई पर आतंकी हमले की साज़िश के सूत्राधार जकीउर रहमान लखवी समेत लश्कर-ए-तैयबा के सात लोगों के ख़िलाफ़ पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक न्यायालय में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। अगर भारत ने कूटनीतिक प्रयास इसी तरह जारी रखा तो इस्लामाबाद देर-सबेर लश्कर चीफ़ हाफ़िज़ मोहम्मद सईद के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए मज़बूर हो जाएगा।

मज़ेदार बात यह है कि क़साब को फ़ौरन फ़ांसी देने की मांग करने वाले तमाम लोग तालिबान और उसकी संस्कृति की भर्त्सना करते हैं लेकिन दंड देने की तालिबानी तरीके का समर्थन कर रहे हैं। सीधी सी बात है, हम एक सभ्य समाज में रहते हैं। हमारे देश में लोकतंत्र है जिसके तीन स्तंभों में से एक न्यायपालिका भी है। देश में अपराधियों को दंडित करने के लिए कुछ क़ायदे क़ानून बनाए हैं। किसी को सज़ा उसी के अनुसार दी जाती है। क़साब को भी दंडित करने की प्रक्रिया चल रही है। 26 नवंबर 2008 की रात गिरफ़्तारी के बाद पूरे मामले की जांच हुई। क़साब को जल्द से जल्द सज़ा देने के लिए ही महाराष्ट्र सरकार ने विशेष अदालत का गठन किया। जहां क़साब के ख़िलाफ़ आरोप-पत्र दायर किया जा चुका है और मुकदमा भी मई से शुरू है। क़साब को ग़ुनाहगार साबित करने के लिए क़रीब तीन सौ गवाहों के साक्ष्य लिए जा रहे हैं। जिनमें अब तक 265 लोगों की गवाही हो चुकी है और एक दर्जन गवाह बाक़ी हैं। इसके अलावा अभियोजन पक्ष 300 उन गवाहों का हलफ़नामा भी पेश करने वाला है जिनकी व्यक्तिगत रूप से गवाही की ज़रूरत नहीं है। इनमें वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने मरने वालों के शव अस्पताल पहुंचाए, अस्पताल स्टॉफ़, इलाज करने वाले डॉक्टर और वे लोग जिनकी संपत्तियों को क्षति पहुंची। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि ताकि दुनिया को लगे कि एक विदेशी नागरिक को भी सज़ा सुनाने से पहले भारत उसे अपना बचाव करने का पूरा मौका दिया क्योंकि इस देश में गहरी जड़ों वाला लोकतंत्र ही नहीं है बल्कि यहां निष्पक्ष और पारदर्शी न्यायपालिका भी है। तभी तो क़साब के लिए पहले अंजलि वाघमारे को वकील बनाया गया और अब अब्बास क़ाज़मी उसकी पैरवी कर रहे हैं।

जो लोग क़साब को फ़ांसी पर लटकता (हालांकि इन पंक्तियों का लेखक भी अदालत का फ़ैसला आने का बाद उसे सज़ा देने का समर्थन करता है) देखना चाहते हैं, उन्हें अभी बहुत लंबा इंतज़ार करना होगा। क्योंकि अभियोजन पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद बचाव पक्ष के वकील अभी गवाहों से जिरह करेंगे और इसके बाद तीनों आरोपियों क़साब, फ़हीम अंसारी और सबाउद्दीन के बयान होंगे। आरोपियों के बयानों के बाद दोनों पक्षों में फिर जिरह होगी, इसके बाद ही अदालत फ़ैसला सुनाएगी। क़ाज़मी के मुताबिक इसमें कम से कम तीन-चार महीने लग सकता है। उसके बाद कसाब विशेष अदालत के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकता है। वहां भी मुक़दमे पर लंबी बहस चलेगी। और अगर देश की सबसे बड़ी अदालत में भी क़साब को कोई राहत नहीं मिली तो वह सर्वोच्च न्यायालय में ही पुनर्विचार याचिका दायर कर सकता है। और अदालत से पूरी तरह निराश होने का बाद आख़िर में क़साब राष्ट्रपति के यहां दया अपील कर सकता है। जहां 2001 में संसद पर हमला करने की साज़िश रचने वाले मोहम्मद अफ़ज़ल उर्फ अफ़ज़ल गुरू की अपील पहले से ही विचाराधीन हैं।

फिलहाल, राष्ट्रपति के यहां तीन दर्जन से ज़्यादा दया याचिकाएं विचाराधीन हैं। उनमें अफ़ज़ल गुरू की याचिका का नंबर 27 वां है। और यह नहीं भूलना चाहिए कि अफ़ज़ल की तमाम अपील को खारिज़ करते हुए सुप्रीम कोर्ट 2004 में ही उसे फ़ांसी की सज़ा सुना चुका है। और इस लश्कर आतंकी को 20 अक्टूबर 2006 को फ़ांसी पर लटकाया भी जाना था। लेकिन राष्ट्रपति के दरबार में गुहार लगाने से उसकी फ़ांसी फ़िलहाल टल गई है। यानी अफ़ज़ल गुरू को सज़ा सुनाने के पांच साल बाद भी दंडित नहीं किया जा सका है तो क़साब को बिना सुनवाई के कैसे फ़ांसी पर चढ़ा दिया जाए। अगर कसाब को फ़ासी की सजा हुई तो कम से कम उसका नंबर अफ़ज़ल गुरू के बाद ही आएगा। अब क़साब के लिए देश की ज्यूडिशियरी सिस्टेम बदली तो नहीं जा सकती। इसलिए क़साब को फ़ांसी पर चढ़ाने की मांग करते हुए थोड़ा संयम बरतें। अगले साल तक वह ज़िंदा रह जाए तो भी बेतुका शोर न मचाएं।

लेखक हरिगोविंद विश्वकर्मा फोकस टीवी, मुंबई के ब्यूरो चीफ हैं.

Comments
Add New Search RSS
logical
vishal 2009-11-30 15:28:37

baat to aapne logical ki hai. thanks
badiya hai
jagdish giri 2009-12-11 14:43:37

sir, bahut badiya likha hai appne, yah umid hum har gambir, subject per sochate hai ki app likhe, appp jise paterkar kam rah gai hain
Anonymous 2009-11-30 23:49:10

:x :x :x ;) :) ;) ;) :zzz :sigh :sigh :cry :cry :cry :cry :) :grin ;) :p :roll :eek :sigh
thanks
Manoj Thakur 2009-12-01 14:54:51

hamy aisa hi sochana chaiy.
Arun 2009-12-01 21:35:10

u r right , i m agree with u that we have some laws and without finishing them we can not punish any one .But we have to keep this thing in mind that tomorrow they kidnap some plane or some person then they demand for kasab then what will u do ? So that time we also say same thing that " u kill the person or destory the plane we will follow the rules ." We will follow the india law
faansi samadhan nahi hai.
KALAMWALAGUNDA......... 2009-12-01 22:03:09

hari sahab parnam......... aap k vicharon se me ek dam sahamt hun kisi bhi samsya ka samdhan uski jad tak jakar hi sambhaw h ..... kasab ko faansi de kar ek matr jinda sabut ko nast karna khud ka sar fodne k saman h... hume nyaypalika per bharosa kar uske fesale ka intzzzaaaaar hi nahi samman bhi karna hoga........... or dekhana bharat se aantkwad k khatme me kasab ki girftari or sazzzza meeeel ka pathar sabit hogi. jai hind jai hindi
Ratnesh Tripathi 2009-12-02 08:29:27

aap ka sochana sahi hai, aur isaka fayada bhi hai kyonki Kasab to ek kadi hai asali gunahagar to pakistan me baithe usake aaka hain jinpar Kasab ke dwara nakel kasi ja sakati hai.
Satish Singh 2009-12-04 10:23:15

Hargovind ji kya baat hai.... kasaab aur kanun par itn lamba lekh....
do not forgot KANDHAR...........
mukesh sharma 2009-12-04 20:39:12

U r right after all kasab is only prove india got in last thirty years against pakistan.We should not destroy the vital prove but at the same time, we should not forget KANDHAR n keep ourselves ready to face the same once again.
Anonymous 2009-12-25 17:57:21

:evil:
Anonymous 2010-05-09 18:35:51

:ooo:
apne aap ko majbut kare
sunit nandan 2010-07-07 16:38:20

agar aisa hi hota to ram ji kabhi ravan ko nahi marte, puri jindagi wait karte ki kab ravan unhe sitaji ko lautaye.
aur agar sahamat nahi hai ho mera email id sunit333@rediff per contact kare.
gandhiji mat baniye
pranam shree 1008 sharma jee mahraj
anand singh 2010-09-08 16:01:27

app ki najar se sabhi galat hai, aap ki sari phylosphy hava ho jayegi jab koi aatankwadi aap ke ghar me ghus jaye aur bina kasoor ke aap ke pariwar ko jaan se mar de.sarma jee ye sari bate sirf kahne aur sunane me achhi lagati hai.vastvikta kuchh aur hi hai.
agar aap ise nahi apnate to aap us byakti ke desh, ghar ya gav chale jaye, vahi log apki bate sunege aur mahan kahege, yaha kuch nahi ho sakta dear???.pranam
Kasab ko fanshi
Dilip n.dave 2010-12-22 16:49:55

Kasab ko aisi bhayanak saja milni cahiye taki uske akao ko uski chikh pak.tak sunai pade.Vandematram
Dilip n.dave 2010-12-22 17:01:43

Vandematram,

Dekho veer jawano apne khun pe ilzam na aaye’

MAA BHARTI ye na kahe ki kaam pada to mera beta kaam na aaya.”

Vandematram

to hang the kasab
porwal d 2011-01-09 09:57:55

i read the article and got agree with u. but one thing i want to mention that if the procedure is like that as u mentioned then the victims will be get punished and the criminals will perform crime without any fear. we should change our constitution in such a way that guily should punished as soon as possible (not in the old age or budhapa) so that any one who dare to make a crime must think two times is it?
KYA AAP BHARTYE PATRKAR HI HAI ??
Javed 2011-01-11 10:47:08

हरिगोविंद विश्वकर्मा, mujhe yakeen nahi ho raha hai k aap is desh k aur aaj k daur k patrkar hai. Hum ager yahi bat kahe to hame thakatit deshbgat giroh se parmanpatr lena padta hai, humkahi to foran atankwadi pakistani adi alankaro se nawaz diye jayegai. Yeh lo asanwadhink mudde utate rehte hai na inhe sanwidhan ki parwah hai na system ki izzat, jaan bujhkr samaj me bharm paida krte hai, mai in hinduo k tekedaro se puchna chahta huu k ager fast court ki tarha fast rashtrpati office bna diya jaye aur Afzal Guru (thakathit guru) ki tawrit phansi di jaye to us se pehle k 26 logo me kitne hindu hai (shayed sare 26 hindu ho) janta ko puchna chahiye k 1 afzal guru k liye 26 hinduo ka samye se pehle marna chahte hai? jab kudh k hath me tha to kandahr tak gaye isis afzal k mama chacha ko chodne. Shayed aise logo ko hi dishonest intelectual kaha jata hai.

1991 k badh weh generation hi lupt hogai jo imandar secular kehlate thai. shri Kuldeep Nair (freelance) & Yogender Yadaw (BBC) k abdh bss aapko hi paya isliye mai apne pasandida lekhoko me aapko shail kar raha huu, karpya btaiye aapko kb aur kaha pada ja sakta hai niyamit room se? Mera email ID: arshjaved@gmail.com PLS REPLY

nahi dani chay
dada jani 2011-02-12 19:22:11

is ko phasi nahi chori par hat par kat kr chod dana kr logo sy juty marvani ky lya kahana hoga tub tak jab tak vo mer nahi jay
iske pahle bhi kasab ke baap pakad me aaye the
sanjay singh bhati 2011-02-18 18:13:13

hargovind ji aap ki tarah hame bhi kanoon per utna hi bharosa hai teerist hamne pahle bhi kai pakde or kai ko hum kandhhar tak pahuncha kar bhi aaye hai. mera aap se ye nivedan hai ki us ko maro nahi fansi pe bhi mat latka o par daily 85lacs rs to bina matlab k luttao mat 85 lacs luta kar ye sabit kar rahe ho ke hum ek terorist ko bhi mahfuj nahi rakh sakte us kamine ko to kissi army airforce navy k camp me lakar rakh do or jo 85lacs rojana lutta rahe ho vo hamari sena ko de do jab bhi aapko jarrurat lage us ko hajir kar do jaruri nahi ki mumbai me jail me rakho. ab aapka kya khyal hai janab.
sab bakwas h kasab ko fasi honi chaiye
manish 2011-03-10 13:54:03

sir ye baat sahi nahi h .kasab ak aatankwadi h or us ko fasi honi chaiya

Write comment
Name:
Email:
 
Title:
:D:angry::angry-red::evil::idea::love:
:x:no-comments::ooo::pirate::?::(
:sleep::););)):0
Please input the anti-spam code that you can read in the image.
 

latest20

popular20