Home संगीत-सिनेमा


अपनी गीतों में कबीरी छोड़ गए शैलेंद्र

E-mail Print PDF
User Rating: / 2
PoorBest 

जिन्दगी के मायने जिसने आखों से देख अपने जेहन और कलम से अपने गीतों में उकेरा एक ऐसा ही नाम शैलन्द्र का है। ‘तू ज़िन्दा है तो ज़िन्दगी की जीत में यकीन कर, अगर कहीं है तो स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर’ 1950 में लिखे इस गीत में भविष्य की सम्भावनाओं और उसके संघर्ष को जो आवाज दी वह आजादी के बाद और आज के हालात का एक तुल्नात्मक अध्ययन है। और वे जब कहते हैं ‘ये ग़म के और चार दिन, सितम के और चार दिन, ये दिन भी जाएंगे गुज़र, गुज़र गए हज़ार दिन’ तो ऐसी सुबह की तलाश होती है, जिसे देखने का हक आने वाली नस्लों से कोई छीन नहीं सकता। और इसीलिए वे आगे कहते हैं कि बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग़ ये, न दब सकेंगे, एक दिन बनेंगे इन्क़लाब ये।

Read more...
 

रियल स्वयंवर और स्वयंवर की रियलटी?

E-mail Print PDF
User Rating: / 5
PoorBest 

इन दिनों एक प्रतिष्ठित चैनल पर प्रसारित हो रहे एक रियलटी ड्रामे के फाइनल एपिसोड की हर कोई बाट जोह रह है। हर किसी के दिल में ये सवाल है कि क्या वाकई में इस ड्रामे वाले स्वयंवर में सच्ची शादी हो पाएंगी या नहीं? पर जो भी हो यह केवल एक ड्रामा है और जो न केवल समाजिक बंधनों का बल्कि धर्म पर भी कुठाराघात कर रहा है। हमारे देश में प्रचीन काल से स्वयंवर की परम्परा चली आ रही है। सुंदर, सुशील राजकुमारियों के लिए श्रेष्ठतम वर की तलाश स्वयंवर के माध्यम से ही की जाती थी। राजा आस-पास की रियासतों के राजकुमारों को अपने यहां निमंत्रित करते थे और फिर उनकी योग्‍यता का परीक्षण किया जाता था। कभी-कभी इस तरह भी होता था कि राजकुमारियों को स्वाधिकार दिया जाता था कि वो खुद अपने योग्य वर का चयन करें। इतिहास गवाह है कि जब-जब नारी सर्वश्रेष्ठ दक्षता से परिपूर्ण होती थी तब स्वयंवर का आयोजन किया जाता था।

Read more...
 

ग्‍लैमर की बेरहम दुनिया और छोटे कद का बड़ा कलाकार

E-mail Print PDF
User Rating: / 1
PoorBest 

राजकपूर के साथ बिताए लम्‍हे, राजकुमार की ठाठ के गवाह, धर्मेन्‍द्र की जिंदादिली के किस्‍से,  दारा सिंह की ताकत को करीब से देखने और अमिताभ के साथ  बिताए पल... बस यही उसकी दौलत हैं...  अफसोस कि वह इस समय कंगाल है। हजार डेढ़ हजार रूपए की नौकरी करने करीब दस किलोमीटर का सफर तय करता है और फिर अपने गांव लौट जाता है। उसका कद महज दो फुट है पर इरादे बुलंद। वह कहता है, ऊपर वाले ने उसे महज दो फीट का बनाया है लेकिन  उसने अपने कद की कमी को कभी आडे़ नहीं आने दिया और बुलंद हौसलों के साथ दुनिया का सामना किया लेकिन अब वह थक चुका है। बात हो रही है करीब सौ से ज्‍यादा हिंदी फिल्‍मों में काम कर चुके कलाकार नत्‍थू दादा की।

Read more...
 

अदालत ने मांगा सीमा परिहार से डाकू निर्भय गूर्जर की पत्‍नी होने का सबूत

E-mail Print PDF
User Rating: / 1
PoorBest 

दिनेश शाक्‍यचंबल के बीहड़ों के आसपास रहने वाले वासिंदों के अलावा डाकुओं से जुडे़ हुये बहुतेरे लोग इस बात को भली-भांति जानते हैं कि सीमा परिहार खूंखार दस्यु सरगना निर्भय गूर्जर की पहली बीबी है, लेकिन इस बात का उसके पास ऐसा कोई सबूत नही है, जिससे सीमा अदालत मे साबित कर सके और हुआ भी ऐसा ही,  अदालत में सीमा इस बात को साबित करने में नाकाम रही है। इलाहबाद उच्च न्यायलय की अशोक भूषण और रणविजय सिंह की संयुक्त खण्डपीठ ने फिल्म बीहड़ के निर्माण को रोकने की सीमा की अपील को खारिज करते हुये फिल्म के निर्माण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Read more...
 

बीहड़ फिल्‍म के निर्माता कोई डान हैं क्‍या?

E-mail Print PDF

दिनेश शाक्‍य हम हमेशा से देखते रहे हैं कि किसी भी फिल्म की शूटिंग को लेकर निर्माता-निर्देशकों का रवैया या व्यवहार हरवक्त मधुर रहता है लेकिन निर्भय गूर्जर के जीवन पर बनने वाली बीहड़ नामक फिल्म के निर्माता-निर्देशक को शूटिंग के दौरान जिस तरह से गाली-ग्‍लौज करते हुये देखा जा रहा है, उसे देख कर यही कहा जा सकता है कि वे आम जिंदगी मे भी किसी विलेन या डान से कम नही हैं। जिस वाकये का यहां पर जिक्र हो रहा है वो असल में निर्भय गूर्जर पर बनने वाली फिल्म बीहड़ की शूटिंग के दौरान का है।

Read more...
 

निर्भय गूर्जर के नाम पर चंबल में मंगल

E-mail Print PDF
User Rating: / 2
PoorBest 

दिनेशदेश दुनिया मे अपराध के नये-नये तौर तरीकों के ईजाद हो जाने के बाद भी आज सिनेमा की दुनिया के निर्माता-निर्देशकों का मोह चंबल के बीहड़ों से अलग नहीं हुआ है। यह बात अलग है कि बीहड़ पर फिल्म बना कर हकीकत की तस्वीर आम दर्शकों को फिल्मकार दिखाना चाहते हों, लेकिन इससे एक बात साफ हो चली है कि कभी ऐसी फिल्मों के जरिये ही चंबल में डकैतों ने एक से एक नये-नये अपराध करके पुलिस के सामने चुनौती खड़ी की है। कभी चंबल के खूंखार डाकुओं में शुमार रहे निर्भय गुर्जर की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म को लेकर दो सैकड़ा से अधिक छोटे-बडे़ कलाकारों की फौज चंबल के बीहड़ों मे कूद पड़ी है। जो इस समय चंबल के बीहड़ों में अपनी हकीकत की शूटिंग करने मे लगी हुई है।

Read more...
 

झूठ बोल रहीं हैं प्रीति जिंटा!

E-mail Print PDF
User Rating: / 3
PoorBest 

ओपीसाईंबाबा के दरबार में फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा द्वारा शिरडी मीडिया पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद और सरासर झूठे हैं। एक मार्च को साईं की धूप-आरती के समय बहुत ही जल्दी में प्रीति साईं बाबा के मंदिर पहुंची थीं. उस वक्त उन्‍हें अपने कैमरे में  मीडियाकर्मी उतार रहे थे. इसी दौरान प्रीति ने मीडीयाकर्मियों को कैमरे में बंद करने तथा कवरेज करने से मना किया. प्रीति की साईंबाबा के प्रति आस्‍था को देखते हुए सभी कैमरामैन बाहर निकल आए. सिर्फ साईंबाबा ट्रस्ट का कैमरामैन अंदर कवरेज कर रहा था, लेकिन प्रीती के गार्ड ने उसे भी कैमरा बंद करने को कहा। सेलीब्रेटी होने और उनकी भक्ति का लिहाज करते हुये ट्रस्ट का कैमरामैन भी दूसरी ओर चला गया. तभी प्रीति ने चेहरे पर घूंघट ओढ़कर ही साईंबाबा की आरती की. आरती समाप्त होने के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा को देखने के लिये उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई. हर कोई प्रीती को देखना चाहता था लेकिन उनके गार्ड मंदिर परिसर में बैठे बाकी भक्तों को हटाते हुये प्रीति को बाहर ले गये.

Read more...
 

बॉलीवुड को भाने लगा मध्य प्रदेश

E-mail Print PDF
User Rating: / 2
PoorBest 

लोकेन्‍द्र सिंहमध्य प्रदेश, देश का हृदय है। प्राकृतिक सौंदर्य, संपदा और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों से भी खूब समृद्ध है मध्य प्रदेश। इसके सौंदर्य का गुणगान पर्यटन को आकर्षित करने के लिए बनाए गए विज्ञापन बखूबी करते हैं। मन को आल्हादित करने वाले मध्य प्रदेश के वातावरण ने आखिरकार बॉलीवुड को अपने मोहपाश में बांध ही लिया है। बॉलीवुड के नामी निर्देशकों में शुमार प्रकाश झा को भी मध्यप्रदेश भा गया है। सिने सितारों से सजी उनकी सफल फिल्म राजनीति की अधिकांश शूटिंग प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही हुई थी। भोपालियों सहित प्रदेश की आवाम ने राजनीति में वीआईपी रोड और न्यू मार्केट का अप्रितम सौंदर्य निर्देशक प्रकाश झा की नजरों से देखा।

Read more...
 

पंडित सुरेश नीरव एवं केशरी नाथ त्रिपाठी ने समां बांधा

E-mail Print PDF

: अखिल भारतीय सुमन स्‍मृति सम्‍मान : भोपाल में  विगत दिनों अखिल भारतीय भाषा साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में अखिल भारतीय सुमन स्मृति तथा डॉक्टर चंद्रप्रकाश वर्मा स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन कोलार रोड के विशाल प्रांगण में किया गया। मुख्य अतिथि थे- उत्तर प्रदेश विधान सभा के निवर्तमान अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी तथा मध्य प्रदेश के शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा। इस वर्ष का सुमन सम्मान होशंगाबाद की कवयित्री उमाश्री को तथा डॉक्टर चंद्रप्रकाश वर्मा सम्मान ग्वालियर के प्रसिद्ध गीतकार श्री रामप्रकाश अनुरागी को दिया गया। इस अवसर पर कविसम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि दिल्ली से पधारे पंडित सुरेश नीरव थे। अध्यक्षता डॉक्टर मधु चतुर्वेदी ने तथा संचालन कमलकांत सक्सेना ने किया। कवि सम्मेलन में केशरी नाथ त्रिपाठी सहित कुल बत्तीस कवियों ने कविता पाठ किया।

 

बच्चों को अपराध की ओर धकेलते विज्ञापन

E-mail Print PDF
User Rating: / 5
PoorBest 

बैंकिंग तो झमेला है और बैंकिंग अब चुटकी में यार! दो शिशु, जो खुद बोल भी नहीं सकते, आपको भरोसा दिला रहे हैं! नीचे छोटे अक्षरों में लिखा है- बच्चे इसकी नकल न करें। तो उपर विज्ञापन में दो नन्हें मुन्ने ही मोटरसाइकिल पर बैठ, स्थिर मुद्रा में ही सही, पर इसे चलाकर गाड़ी की खूबियां बता रहे है! यही नहीं ‘कहानी’ में एक बच्ची लिफ्ट भी लेती है, गर्लफ्रेंड/ब्यायफ्रेंड के अंदाज में, तो अंत में दूसरे बाइक पर सवार बच्ची यह कहकर स्कूल जाने से इनकार करती है कि ‘मैं नहीं जाउंगी इस बोरिंग बाइक पर’। लगे हाथों एक घटना की खबर। पटना में सात फरवरी 2011 को स्कूटी फिसलने के बाद उसके स्कूल बस की चपेट में आने से एक 11वीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई। यों तो यह देश के हजारों दुर्घटनाओं की तरह एक और एक दुखद दुर्घटना है, लेकिन बहुत सारे सवाल उठाते हैं। इसमें से एक है ड्राइविंग लाइसेंस न मिलने की उम्र में पूरी ट्रैफिक में रोजाना गाड़ी चलाना।

Read more...
 

वैजयंती माला ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

E-mail Print PDF
User Rating: / 5
PoorBest 

प्रमोदभारतीय सिनेमा में वैजयंती माला नया इतिहास लेकर आती हैं। दक्षिण भारत का नमकीन पानी रग-रग में समाये वैजयंती माला नृत्य में थिरकते हुए पांव बंबई सिनेमा जगत में हौले-हौले रखती हैं और सिने-जगत उनके घुंघरुओं की आवाज से खनक उठता है। धीरे-धीरे यह खनक दर्शकों के बीच पहुंच जाती है। और दर्शक शास्त्रीय-नृत्य के मोहपाश में बंध-से जाते हैं। हमारे सामने और ख्‍वाबों में एक अकेला घुंघरू खनक उठता है। एक जोड़ी आँखों का नृत्यभरा अभिनय और दो थिरकते कदम हमारे अंदर नई ऊर्जा का संचार करने लगते हैं। यह नई ऊर्जा हमारा रोम-रोम कंपा देती है और हम नृत्य संग झूम उठते हैं। सिनेमा को लय-ताल संग पिरोकर चमकती आंखों से देखने लगते हैं। वैजयंतीमाला के नृत्य में सधे हुए पांव नई बानगी लिखते हैं। उनके नृत्य को ध्यान में रखकर स्क्रिप्‍ट लिखे जाने लगे और हम फिल्मों संग झूमने के आदी हो गए। इस तरह वैजयंती माला एक नई परंपरा रच डालती हैं।

Read more...
 

राष्ट्रीय एकता के वाहक बनते टीवी सीरियल

E-mail Print PDF
User Rating: / 1
PoorBest 

हरिगोविंद मनोरंजन टेलीविज़न चैनलों पर आने वाले धारावाहिकों की एक्स्ट्रामैरिटल अफ़ेयर और चाइल्ड-लेबर जैसे मसले पर चाहे जितनी आलोचना की जाए या विरोध हो, लेकिन इतना तो सच है कि ये सीरियल्स फिलहाल राष्ट्रीय एकता के वाहक बनते जा रहे हैं। सोमवार से शुक्रवार शाम सात बजे से रात ग्यारह बजे तक प्रमुख टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले इन धारावाहिकों को नियमित देखने से देश के दूसरे हिस्से लोगों की जीवन-शैली और भाषा की जानकारी मिल रही है। ऐसे में कहें कि इन धारावाहिकों से देश की क्षेत्रीय जीवनशैली, भाषा, सभ्यता और संस्कार का गुपचुप तरीक़े से विस्तार हो रहा है तो कतई अतिशयोक्ति न होगा। वस्तुतः ये धारावाहिक हिंदी में हैं, लेकिन इनकी कहानी और जीवनशैली अलग-अलग संस्कृति-भाषा का प्रतिनिधित्व करती है। संवादों में क्षेत्रीय भाषाओं और वेशभूषा के इस्तेमाल से इसे स्थानीय टच मिल रहा है।

Read more...
 

अभिनय के साक्षात देवता हैं दिलीप कुमार

E-mail Print PDF
User Rating: / 1
PoorBest 

गौतम: दिलीप कुमार के जन्म दिन पर विशेष : हिंदुस्तान के ट्रेजडी किंग और पाकिस्तान के निशान-ए-इम्तियाज दिलीप कुमार उर्फ युसूफ खान का जन्म 11 दिसम्बर 1922 को वर्तमान में पाकिस्तान के पेशावर शहर में हुआ था, जो विभाजन से पूर्व भारत का ही हिस्सा था। विभाजन के दौरान उनका परिवार मुम्बई आकर बस गया। उनका शुरुआती जीवन तंगहाली में ही गुजरा। पिता के व्यापार में घाटा होने के कारण वह पुणे की एक कैंटीन में काम करने लगे थे, यहीं देविका रानी की पहली नजर उन पर पड़ी और उन्होंने दिलीप कुमार को अभिनेता बना दिया। उन्होंने ही युसूफ खान की जगह नया नाम दिलीप कुमार रखा। यह नाम कुछ ही समय बाद स्वयं में एक ब्रांड बन गया। उनका फिल्मी कैरियर 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से शुरू हुआ, लेकिन 1949 में बनी महबूब खान की फिल्म ‘अंदाज’ से वह चर्चा में आये। त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर बनी इस फिल्म में वह राज कपूर और नरगिस के साथ खूब पसंद किये गये। फिल्म अंदाज की कहानी भी प्रेम पर ही आधारित थी, पर इसमें उन्होंने एक ऐसे दु:खी व्यक्ति का किरदार निभाया, जो दर्शकों के दिल में समा गया और उन्हें ट्रेजडी किंग कहा जाने लगा। प्रेमी के दर्द का जिस तरह उन्होंने अहसास कराया, वैसा आज तक कोई नहीं कर पाया।

Read more...
 

मुन्नी और शीला के बहाने

E-mail Print PDF
User Rating: / 5
PoorBest 

राजकुमारसब लोग जिधर हैं वो, उधर देख रहे हैं...हम देखने वालों की नजर देख रहे हैं... शीर्षक पढ़ते ही आ गई न चेहरे पर मुस्कान। दरअसल इसमें आपकी गलती नहीं है। मुन्नी और शीला दो ऐसे नाम है जो बेहद चलताऊ है। वैसे तो मोना और मोनिका जैसे नाम भी कम भड़काऊ नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि मुन्नी और शीला जैसे दो नामों से उन लोगों का अच्छा-खासा वास्ता रहा है जो साठ-सत्तर या अस्सी के दशक में पैदा हुए थे। इन सालों में जब लोगों के घर-घर में फैशन टीवी नहीं पहुंचा था, तब पीले रंग के जिल्द वाली कोक शास्त्र के भीतर चित्रों में कैद मुन्नी और शीला ही लोगों की नींद हराम किया करती थी। हो सकता है कि बहुत से लोगों को इन नामों से चिढ़ भी रही हो, लेकिन यह सच है कि एक समय बहुत सारे लोग लोग मुन्नी और शीला के नाम पर रची जाने वाली कहानियों को पढ़ने के लिए टूट पड़ते थे। मजे की बात यह है कि इन दो नामों पर कहानी लिखने वाली भी कोई लेखिका ही थी। अब कोई पुरूष लेखक ही यह कारनामा करता रहा होगा तो इसकी जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन एकाध बार कुछ समझदार मित्रों ने ही मुझे नशे की रौ में बताया था कि कामिनी देवी बम फोड़ते रहती है। वैसे जो हरामी किस्म के पत्रकार और साहित्यकार हैं वे इस बात को बखूबी जानते हैं कि कामिनी देवी अपने समय में किस-किस तरह के गुल खिलाती रही है।

Read more...
 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी ट्रेजडी किंग

E-mail Print PDF
User Rating: / 2
PoorBest 

प्रमोद सच! उनकी उड़ती हुई रेशमी जुल्फें देख कुंवारियों का दिल मचल जाता होगा। उनके अंदाज और अभिनय का कायल हर युवक देवदास और हर बाला पारो बन प्रेम रस में डूब जाना चाहती होगी। उनकी कहानियां, सिनेमाई अफसाने दुहराये गये। साधारण सी उनकी छवि में भारतीय जन-मानस झांक उठता। दर्शक गण बार-बार उनकी फिल्में देखते। फिल्मी अभिनेता उनके ही रंग-ढंग में ढल जाना चाहते। उनकी मोर चाल में चलना चाहते, नाचना चाहते। क्या पुराणों, महापुराणों, दंतकथाओं-लोककथाओं के नायक भी ऐसे ही होते होंगे? इतने ही आकर्षक, चित्तचोर, परिपक्व!! शायद नहीं, भला कौन सा साधारण नायक बहुआयामी अभिनय रचता होगा? कभी राजकुमार, कभी किसान, कभी जोकर तो कभी प्रेमी बन जाता होगा? ऐसा तो दिलीप कुमार जैसी अद्भुत क्षमता वाले अभिनेता ही कर सकते हैं। चंचलता, शोखी, खिलंदड़पने से भरपूर गंभीर और सशक्त अभिनय को जीते, कला को जीते- सच्चे अभिनेता, सच्चे कलाकार। अमिताभ बच्चन जहां दिलीप कुमार को प्रेरणा मानते हैं, उनके अभिनय को उतारते है वहीं भारत की आवाज लता मंगेशकर भी दिलीप साहब की पैर छूती हैं।

Read more...
 

छत्‍तीसगढ़ी फिल्‍म 'घर-द्वार' डिजिटल स्‍वरूप में होगी लांच

E-mail Print PDF
User Rating: / 3
PoorBest 

जयप्रकाश: 1971 में बनी थी यह फिल्‍म : मोहम्‍मद जाकिर हुसैन, मोहम्‍मद रफी और सुमन कल्याणपुर के सुपरहिट गीतों 'गोंदा फूल गे मोर राजा'  और 'सुन-सुन मोर मया पीरा के'  से सजी पुरानी छत्तीसगढ़ी फिल्म 'घर-द्वार' का एकमात्र सेल्युलाइड प्रिंट निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय के परिवार की कोशिशों से मिल गया है। अब इस फिल्म को बड़े पैमाने पर डिजिटल स्वरूप में इस माह के अंत में रिलीज करने की तैयारी है। मुंबई की एक लैब में इस फिल्म के पॉजिटिव प्रिंट को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू हो रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर भनपुरी निवासी स्व. विजय कुमार पांडेय द्वारा निर्मित और रायपुर के ही स्व. निर्जन तिवारी द्वारा निर्देशित 'घर-द्वार' छत्तीसगढ़ी की दूसरी फिल्म थी। 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में दुलारी बाई, कान मोहन, रंजीता ठाकुर, गीता कौशल के अलावा छत्तीसगढ़ अंचल के जफर अली फरिश्ता, शिवकुमार दीपक, इकबाल अहमद रिजवी, स्व. बसंत दीवान और नीलू मेघ ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थी। 1981 तक यह फिल्म छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र, यूपी और बिहार में रिलीज होती रही। आकाशवाणी से भी इसके गीत खूब बजे। लेकिन 1987 में निर्माता विजय पांडेय की हादसे में मौत के बाद यह सारा सिलसिला खत्म हो गया। इस प्रिंट के मिलने से जुड़े तथ्य भी बेहद रोचक है।

Read more...
 
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  Next 
  •  End 
  • »

latest20

popular20